22.4 C
Jabalpur
October 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पृथ्वी का भार हटाने में वानर भी प्राण लगाएंगे

..

राम-हनुमान मिलन की लीला में जीव-ब्रम्ह के मिलन सी अनुभूतिजबलपुर। गोविंदगंज रामलीला की सजीव प्रस्तुति में हनुमानजी ने प्रभु श्रीराम से कहा कि पृथ्वी का भार हटाने में वानर भी प्राण लगाएंगे-जो काम आप करने आए हम उसमें हाथ बंटाएंगे। जीवन संपूर्ण लगा देंगे स्वामी का कष्ट मिटाने में-बलिदान सुखों का कर देंगे माता का पता लगाने में। राम-हनुमान मिलन की लीला भक्तिभाव से परिपूर्ण थी। आज की पूरी लीला मानस के ज्ञान को समर्पित थी। इससे पूर्व शबरी और नारद प्रसंग ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शबरी ने प्रभु के इंतजार से संबंधित जो भजन प्रस्तुत किए, उन्होंने सबका ध्यान खींच लिया।

बालि-सुग्रीव का अनोखा युद्ध

अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि राम-हनुमान मिलन के बाद  बालि वध की लीला हुई। दोनों भाइयों का मल्य युद्ध देख दर्शक भाव विभोर हो गए। आज राम के रूप में  ओम दुबे, हनुमान के रूप में  पलाश पाठक, नारद के रूप में पवन पांडे, शबरी के रूप में  दीपक पांडे, बाली के रूप में प्रवीण तिवारी, सुग्रीव के रूप में अमर अग्निहोत्री ने सबका मन मोह लिया।

आज लंका दहन की लीला-

अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि रामलीला मंच पर आज शुक्रवार को लंका दहन की लीला होगी। उन्होंने बताया कि महामंत्री मनीष पाठक के निर्देशन में पंचशील मार्केट में 20 फीट ऊंची स्वर्णमयी लंका का निर्माण कराया जा रहा है। देर रात नयनाभिराम आतिशबाजी के बीच लंका का दहन होगा। इसके साथ ही विभीषण शरणागति की लीला भी होगी।

अन्य ख़बरें

व्हीव्ही-जी रामजी योजना के तहत प्रत्येक क्लस्टर में एक ग्राम पंचायत को मॉडल के रूप में विकसित करें- कलेक्टर पार्थ जायसवाल

Newsdesk

चन्देरी, महेश्वरी साड़ी सहित अन्य उत्पादो का लोगो ने किया क्रय

Newsdesk

बिटोड़ी में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग का छापा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading