28.5 C
Jabalpur
October 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्टर ने किया दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण



सुरक्षा व्यवस्था और प्रकाश के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बालाघाट, 17 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शनिवार, 17 अक्टूबर को बालाघाट स्थित वैनगंगा नदी के शंकर घाट पर पुल के समीप बनाए गए दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिमा विसर्जन के लिए की जा रही तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। विसर्जन स्थल पर ऐसी व्यवस्थाएं की जाएं, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या दुर्घटना की आशंका न रहे। उन्होंने विसर्जन स्थल के आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए, ताकि रात्रि के समय प्रतिमा विसर्जन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर ने अधिकारियों से विसर्जन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने तथा सुरक्षा के सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा, जिससे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का कार्य सुचारु एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री गोपाल सोनी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सूर्य प्रकाश उके उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

*मोतीलाल ओसवाल के नाम पर GNS फाइनेंशियल सर्विसेज बुढार पर करोड़ों  की धोखाधड़ी का आरोप..?*

Newsdesk

नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों के विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा

Newsdesk

सफलता की कहान
किराना दुकान से पोल्ट्री फार्म तक का सफर, आजीविका दीदी राजकुमारी सिंह बनीं लखपति

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading