जबलपुर। पाटन के ग्राम रिमझा में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब खेत में चल रहे जुआंफड़ पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस की दबिश में पांच जुआंड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े, अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागन में सफल रहे। पुलिस फरार हुए जुआंडिय़ों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार ग्राम रिमझा स्थित खेत में कुछ लोग टार्च की रोशनी में जुआंफड़ चल रहा था। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी, पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई, अंधेरे का फायदा उठाकर कुछयुवक खेतों के रास्ते भागने में सफल रहे, वहीं पांच जुआंड़ी के पुलिस के हत्थे चढ़ गए, पुलिस ने पकड़े गए जुआंडिय़ों के कब्जे से करीब 13 हजार 650 रुपए जब्त कर रामसेवक उर्फ गुड्डा रजक, विकास यादव, उमेश यादव, कृष्णा अहिरवार और राम सिंह लोधी को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से ताश पत्ते व मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए। वहीं फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।


