21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बरेला रोड पर सरिया से लदा ट्रक पलटा, चालक को आई नींद की झपकी

;

जबलपुर-मंडला मार्ग पर लगा जाम
जबलपुर। जबलपुर-मंडला मार्ग पर बरेला के आगे उदयपुर-बिजाडांडी रोड पर शनिवार सुबह लोहे की सरिया से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को नींद का झोंका आने के कारण वाहन से नियंत्रण खो गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पुलिस के अनुसार, ट्रक मंडला से लोहे की सरिया लोड करके जबलपुर की ओर आ रहा था। शनिवार सुबह जब ट्रक उदयपुर से बरेला की तरफ बढ़ रहा था, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक को पलटता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक व परिचालक को ट्रक से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। ट्रक के सड़क पर पलटने से जबलपुर-मंडला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को हटवाया, जिसके बाद यातायात दोबारा शुरू हो सका।
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के दौरान कोई दूसरा वाहन ट्रक की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading