November 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, लिए नमूने



गोरखपुर, मदनमहल, सदर और तिलहरी क्षेत्र में हुई जांच, प्रयोगशाला भेजे जाएंगे खाद्य पदार्थों के सैंपल
जबलपुर। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने गोरखपुर, मदनमहल, सदर और तिलहरी क्षेत्र में मिठाई एवं खाद्य सामग्री विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता के अनुसार, जांच अभियान के तहत गोरखपुर स्थित बीकानेर स्वीट्स से मलाई कतली और मावा बर्फी के नमूने लिए गए। वहीं राज स्वीट गोरखपुर एवं हीरा स्वीट मदनमहल से मठरी और गुझिया के सैंपल एकत्रित किए गए। इसी तरह सदर स्थित मधुकलश से नमकीन तथा तिलहरी स्थित ओवन क्लासिक से नमकीन, चिप्स और क्रीम रोल के नमूने लिए गए।

निरीक्षण के दौरान होटल विजन महल की रसोई के स्टोर में रखे खाद्य सामग्री के कंटेनरों पर उनकी निर्धारित तिथि अंकित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण और उपयोग की निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान एकत्रित किए गए सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में यदि कोई नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के निर्धारित मापदंडों के विपरीत पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा प्रचलित नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग का यह अभियान त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने और आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

लखनऊ: केजीएमयू ने एसटीएफ रिपोर्ट की जांच के लिए बनाई अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति

Newsdesk

मप्र की राजनीति के शिखर पुरुष और कांग्रेस के जुझारू स्तंभ, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह जी की जयंती पर विनम्र

Newsdesk

बिलासपुर रेल मंडल की पीएनएम बैठक में 100 नए रेल आवासों के निर्माण को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment