November 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने 100 दिवसीय विंटर एक्शन प्लान, खुले में कचरा जलाने वालों पर होगी कार्रवाई



पीएम-10 और पीएम-2.5 का स्तर मानकों के अनुरूप रखने की तैयारी, धूल नियंत्रण के लिए नियमित पानी का छिड़काव और मैकेनिकल स्वीपिंग पर जोर

जबलपुर। शहर की वायु गुणवत्ता सुधारने और सर्दियों के दौरान प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए नगर निगम 100 दिवसीय विंटर एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। निगमायुक्त अग्रिम कुमार ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीएम-10 और पीएम-2.5 के स्तर को निर्धारित मानकों के भीतर बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए वायु गुणवत्ता की नियमित निगरानी के साथ दैनिक और साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।

धूल नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम

निगमायुक्त ने प्रमुख मार्गों पर मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों से सफाई कराने और वाटर स्प्रिंकलर के माध्यम से नियमित पानी का छिड़काव करने पर जोर दिया। सड़कों, फुटपाथों और निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट का उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए, ताकि धूल के कण हवा में न फैलें। निर्माण स्थलों की निगरानी कर नियमों का पालन कराया जाएगा।

नियम तोड़ने वालों पर लगेगा जुर्माना

सड़कों और फुटपाथों पर मलबा फेंकने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने तथा खुले में कचरा या अन्य अपशिष्ट जलाने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त ने फील्ड अधिकारियों को कार्रवाई के लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

वाहनों और तंदूरों की भी होगी जांच

होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को लकड़ी एवं कोयले के तंदूर के स्थान पर एलपीजी या इलेक्ट्रिक तंदूर अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और आरटीओ के समन्वय से वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) की जांच होगी। कृषि क्षेत्रों में नरवाई जलाने की घटनाओं पर भी निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा, उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी संभव आयाची, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वैज्ञानिक अमिया एक्का, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, अभियंता अजय सोलंकी, पर्यावरण अभियंता परवेज, पर्यावरण सलाहकार डॉ. मनीष कुमार गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

लखनऊ: केजीएमयू ने एसटीएफ रिपोर्ट की जांच के लिए बनाई अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति

Newsdesk

मप्र की राजनीति के शिखर पुरुष और कांग्रेस के जुझारू स्तंभ, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह जी की जयंती पर विनम्र

Newsdesk

बिलासपुर रेल मंडल की पीएनएम बैठक में 100 नए रेल आवासों के निर्माण को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment