November 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; 14.44 ग्राम नशा बरामद



क्राइम ब्रांच, तिलवारा और गोहलपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ब्रेजा कार, चार मोबाइल और 17 हजार से अधिक नकदी जब्त
जबलपुर। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में क्राइम ब्रांच और तिलवारा व गोहलपुर पुलिस को सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने स्मैक की तस्करी और बिक्री में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 14.44 ग्राम स्मैक बरामद की है। कार्रवाई में एक ब्रेजा कार, चार मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर की गई कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. आयुष जाखड़, जितेन्द्र सिंह, पल्लवी शुक्ला तथा नगर पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने आरोपियों को पकड़ा।

ब्रेजा कार से ले जा रहे थे स्मैक

तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा के मुताबिक 3 नवंबर को क्राइम ब्रांच और तिलवारा पुलिस की संयुक्त टीम ने जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम जोधपुर पड़ाव में वाहन चेकिंग के दौरान लाल रंग की ब्रेजा कार (एमपी 20 सीजी 0401) को रोका। कार चालक पुलिस को देखकर वापस भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।

कार में सवार राहुल साहू (31), निवासी गोपाल मंदिर गोहलपुर और विकास पटेल (30), निवासी गंज खमरिया कटंगी की तलाशी में अलग-अलग पुड़ियों से कुल 11 ग्राम स्मैक मिली। उनके पास से 17,330 रुपये नकद, तीन मोबाइल और कार जब्त की गई। पूछताछ में दोनों ने गोटेगांव के एक अज्ञात व्यक्ति से स्मैक खरीदकर फुटकर बिक्री के लिए लाना बताया।

रद्दी चौकी में तीसरा आरोपी पकड़ाया

इसी दिन गोहलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने रद्दी चौकी में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर सज्जाद खान (27), निवासी सैय्यद मोहल्ला, गोटेगांव को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 3.44 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल और 270 रुपये नकद मिले। पूछताछ में उसने मोनू चौधरी के साथ मोटरसाइकिल से स्मैक बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार करने की जानकारी दी। पुलिस को देखकर मोनू मौके से फरार हो गया।

तीनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी मोनू चौधरी और स्मैक की आपूर्ति करने वाले अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

अन्य ख़बरें

लखनऊ: केजीएमयू ने एसटीएफ रिपोर्ट की जांच के लिए बनाई अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति

Newsdesk

मप्र की राजनीति के शिखर पुरुष और कांग्रेस के जुझारू स्तंभ, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह जी की जयंती पर विनम्र

Newsdesk

बिलासपुर रेल मंडल की पीएनएम बैठक में 100 नए रेल आवासों के निर्माण को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment