November 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रहवासी इलाकों में अवैध पटाखा दुकानें पकड़ीं, चार संचालकों पर केस दर्ज



गढ़ा, बेलबाग और लार्डगंज पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में पटाखे जब्त; बिना लाइसेंस हो रहा था विक्रय
जबलपुर। दीपावली से पहले रहवासी इलाकों में अवैध रूप से पटाखों का कारोबार करने वालों के खिलाफ जबलपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गढ़ा, बेलबाग और लार्डगंज थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दबिश देकर चार दुकानदारों को पकड़ा है। इनके कब्जे से विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त कर विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिलेभर में अवैध पटाखा निर्माण, भंडारण और बिक्री करने वालों की तलाश की जा रही है। इसी क्रम में 4 नवंबर को पुलिस ने कार्रवाई की।

गढ़ा में दो दुकानें पकड़ीं

गढ़ा पुलिस ने काजी मोहल्ला निवासी अब्दुल रहमान (36) को बिना लाइसेंस पटाखे बेचते पकड़ा। उसके कब्जे से बुलेट बम, डबल आवाज वाले बम, लक्ष्मी बम, अनार, फुलझड़ी, चकरी और रॉकेट सहित करीब 1800 रुपये के पटाखे जब्त किए गए। वहीं अरिहंत बुक डिपो के पास आगम जैन (19) के कब्जे से दो पेटियों में रखे एक हजार पाइप बम जब्त किए गए।

गुरंदी और सर्वोदय नगर में भी कार्रवाई

बेलबाग पुलिस ने गुरंदी बाजार स्थित छावड़ा अस्पताल तिराहे पर विनय सोनकर (36) की गुलाल दुकान से 20 पैकेट लियोपार्ड किंग माचिस बम जब्त किए। इनकी कीमत करीब 1500 रुपये बताई गई है।

इसी तरह लार्डगंज पुलिस ने सर्वोदय नगर में वासु चिकन शॉप के सामने पटाखे बेच रहे एम. श्रीनिवास उर्फ वासु (38) को पकड़ा। उसके कब्जे से म्यूजिक बम और क्रेकर सहित विभिन्न प्रकार के 221 पैकेट पटाखे जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार सभी संचालकों के पास पटाखा बिक्री का वैध लाइसेंस नहीं था। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रहवासी क्षेत्रों में विस्फोटक सामग्री का अवैध भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

अन्य ख़बरें

लखनऊ: केजीएमयू ने एसटीएफ रिपोर्ट की जांच के लिए बनाई अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति

Newsdesk

मप्र की राजनीति के शिखर पुरुष और कांग्रेस के जुझारू स्तंभ, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह जी की जयंती पर विनम्र

Newsdesk

बिलासपुर रेल मंडल की पीएनएम बैठक में 100 नए रेल आवासों के निर्माण को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment