मास्को, 8 मई| रूस में शुक्रवार को कोरानावायरस के 10,699 नए मामले सामने आए। इस तरह लगातार 6ठे दिन 10,000 से ज्यादा लोग को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के मित्र देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 187,859 तक पहुंच गई है। मौतों के 98 मामले आने के साथ रूस में कोराना से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1,723 हो गया है।


