21.6 C
Jabalpur
October 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीद

Kohkatoli: Security personnel carry the body of a CRPF personal who was killed in an encounter between security forces and Maoists, in Keshkutul area of Chhattisgarh’s Bijapur, on June 28, 2019. ITBP on Friday destroyed a Maoist camp after a gun battle in Chhattisgarh.

रायपुर, 9 मई । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सुदूर इलाके में नक्सलियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों ने बताया कि माओवादी ठिकाने पर शुक्रवार देर रात छापेमारी के बाद परधौनी गांव में हुई मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी सहित चार नक्सलियों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा, “राज्य की राजधानी से लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित मदनवारा पुलिस स्टेशन के प्रभारी श्याम किशोर शर्मा कार्रवाई के दौरान शहीद हो गए हैं।”

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 27 बटालियन और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में दो महिला सहित चार नक्सली मारे गए हैं, जिनके पास से एक एके-47 और एक एसएलआर सहित चार राइफल्स बरामद की गई हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस अधिकारी की मौत पर शोक प्रकट किया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली खूंखार थे, जिन पर 1 लाख रुपये और उससे अधिक का इनाम था।

अन्य ख़बरें

1 अक्टूबर 1952 को जन्मीं बिहार कोकिला शारदा सिन्हा, जिनकी आवाज में बसता था छठ

Newsdesk

दिल्ली एनसीआर में हवा सुधरी, पिछले पांच साल में सितंबर में एक्यूआई घटकर 102 पर आया

Newsdesk

अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले नकली कॉल सेंटर का भंडाफोड़

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading