May 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

पाकिस्तान : अश्लील तस्वीर-वीडियो से महिलाओं को ब्लैकमेल करने में महिलाएं ही आगे

इस्लामाबाद, 10 मई| पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) का कहना है कि देश में अश्लील तस्वीरों व वीडियो की मदद से महिलाओं को महिलाओं द्वारा ही ब्लैकमेल करने की घटनाओं में चिंताजनक हद तक बढ़ोतरी हुई है। ‘जियो न्यूज उर्दू’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एफआईए से मिले आंकड़ों से पता चला है कि पाकिस्तान के तीन बड़े शहरों कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में बीते साल और मौजूद साल के पहले चार महीनों में साइबर अपराध के 95 मामले दर्ज हुए। इनमें से 67 मामले (कुल मामलों का 70 फीसदी) महिलाओं ने उन्हें ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाते हुए दर्ज कराए और कहा कि उन्हें ब्लैकमेल किए जाने की आरोपी महिलाएं ही हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चिंताजनक तथ्य यह भी सामने आया है कि कथित तौर पर जिसे समाज का शिक्षित तबका कहा जाता है, वह अश्लील ब्लैकमेलिग में आगे है। ऐसे भी मामले सामने आए हैं कि खुद कुछ पढ़ी-लिखी महिलाएं अपनी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाती या बनवाती हैं और साथ ही पढ़े-लिखे पुरुष, महिलाओं की ब्लैकमेलिंग में गिरफ्तार हो रहे हैं।

जांच एजेंसी का कहना है कि महिलाओं को ब्लैकमेल करने में अधिकतर उनके पति, पूर्व पति, मंगेतर और करीबी पुरुष दोस्त शामिल होते हैं।

अन्य ख़बरें

बंगाल: कैदियों से मोबाइल फोन बरामद होने के बाद प्रेसिडेंसी जेल के अधिकारी निलंबित

Newsdesk

कान्स 2026: प्रिंसेस अवतार में आलिया भट्ट ने लूटी ली महफिल,

Newsdesk

अब स‍िर्फ चर्चा नहीं, नतीजे देने वाला मंच बनना होगा’, ब्रिक्‍स के 20 वर्ष पूरे होने पर जयशंकर का संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading