31.7 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

चक्रवात अम्फान ने बांग्लादेश में 12 लोगों की जान ली

CHITTAGONG, May 22, 2016 (Xinhua) — A man wades in water in southernmost coastal district of Bangladesh, on May 21, 2016. Cyclone Roanu slammed into the Bangladesh coastlines after making landfall in a southernmost coastal district on Saturday afternoon, leaving a trail of devastation. (Xinhua/Stringer)

ढाका, 21 मई (आईएएनएस)| चक्रवात अम्फान ने बांग्लादेश के सात तटीय जिलों में कम से कम 12 लोगों की जान ले ली है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बीडी न्यूज24 ने बांग्लादेश के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि चक्रवात के उत्तर-उत्तरपूर्वी दिशा में आगे बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।

पड़ोसी देश के तटीय जिले पटुखाली, सतखिरा, पीरोजपुर, भोला और बरगुना में लोगों की तूफान से मौत हुई हैं।

मौसम कार्यालय के निदेशक शम्सुद्दीन अहमद ने कहा कि मौसम कार्यालय ने समुद्री बंदरगाहों को बड़े खतरे के संकेतों को कम करने और खास सतर्कता बरतने को कहा है। इसके साथ ही उन्हें स्थानीय सतर्कता संकेत संख्या तीन को अपनाने का निर्देश दिया गया।

वहीं, बुधवार को मोंगला और पेरा की समुद्री बंदरगाहों को बड़े खतरे के मद्देनजर संकेत नंबर 10 का पालन करने की सलाह दी गई, जबकि चैटोग्राम और कॉक्स बाजार बंदरगाहों को खतरे के संकेत नंबर नौ को जारी रखने की सलाह दी गई, क्योंकि अम्फान ने तट को छू लिया है।

तटीय जिलों के निचले इलाकों और उनके अपतटीय द्वीपों के पास बड़ी लहरें देखी गई। यहां 10 से 15 फीट ऊंची लहरें उठीं।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बातचीत को बताया शानदार, बोले- भारत-फ्रांस साझेदारी नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी

Newsdesk

ओमान तट पर डूबे ‘विराट-1’ से 14 भारतीय क्रू मेंबर्स को बचाने में अमेरिकी नौसेना ने की मदद

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: हरमनप्रीत कौर ने बनाया रिकॉर्ड, पूर्व भारतीय कप्तान को पीछे छोड़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading