32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सलमान खान ईद पर विशेष संगीत वीडियो साझा करेंगे

Salman Khan’s friends from the film industry said this about his fans.

मुंबई, 24 मई | बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज की तारीख जहां देश में कोरोनोवायरस के प्रकोप के कारण आगे बढ़ा दी गई है, वहीं अभिनेता अपने प्रशंसकों के लिए सोमवार को ईद के मुबारक मौके पर एक विशेष संगीत वीडियो साझा करेंगे। ‘टाइम्सऑफइंडियाडॉटइंडियाटाइम्सडॉटकॉम’ के मुताबिक, सलमान हर साल ईद पर ‘वांटेड’, ‘दबंग’, ‘सुल्तान’, ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों को रिलीज करके अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देते आए हैं, इस साल भी उनकी फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।

रिपोर्टों के मुताबिक, इस साल ‘दबंग’ स्टार अपनी फिल्म को रिलीज नहीं कर पाएंगे लेकिन अपनी तारीख को ध्यान में रखते हुए, वह सोमवार को एक विशेष ईद गीत के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करेंगे।

‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading