November 7, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

महामारी निश्चित रूप से इंडस्ट्री को प्रभावित करेगी : पूर्बी जोशी

TV actor Purbi Joshi during the launch of Samaira Tolani`s Shocolaat- A Chocolate Boutique over Wine and Chocolate in Mumbai on April 28, 2013.

नई दिल्ली, 28 मई | कोरोनावायरस महामारी के चलते वर्तमान समय में कम व मध्यम बजट की कई फिल्में रिलीज के लिए डिजिटल का रूख कर रही है। ऐसे में क्वारंटाइन स्पेशल एडिशन मेट्रो पार्क में काम कर चुकीं अभिनेत्री पूर्बी जोशी इस बात से सहमत हैं कि आने वाले समय में फिल्म इंडस्ट्री प्रभावित होगी, लेकिन वह इसे लेकर एक सकारात्मक ²ष्टिकोण अपना रही हैं।

लॉस एंजेलिस से पूर्बी ने आईएएनएस को बताया, “निकट भविष्य में कई सारे बदलाव आने वाले हैं, जहां अधिक सावधानियां बरती जाएंगी। लोग बेहद सावधान रहने वाले हैं और मेरे ख्याल से बहुत सारे पेशों में इस बात को महसूस किया जाएगा कि वे तकनीकि की मदद से अपना काम आगे बढ़ सकते हैं, तो उन्हें इंसानों की जरूरत नहीं पड़ेगी।”

वह आगे कहती हैं, “मुझे लगता है कि इन सारी चीजों का प्रभाव इस इंडस्ट्री पर भी पड़ेगा, जहां आभासी बैठकें ज्यादा हो सकती है, जहां आपको एक बंद कमरे में रहकर काम करने की आवश्यकता नहीं भी पड़ सकती है, जूम कॉन्फ्रेंस का चलन और बढ़ सकता है। मैं फिल्मों के साथ भी कुछ ऐसा ही सोचती हूं, जहां बड़े-बड़े सेट बनाए जाते हैं, बड़ी संख्या में लोग आते-जाते रहते हैं, यह सब भी शायद खत्म हो जाएं।”

पूर्बी के मुताबिक, “एक निश्चित मात्रा में लोग अंदर आ-जा सकते हैं और इससे पहले उनकी जांच की जाएगी। मुझे लगता है कि चीजें ऐसी होंगी और फिलहाल कुछ ऐसा ही पूरी दुनिया में हो रहा है। इंडस्ट्री इससे निश्चित तौर पर प्रभावित होगी, लेकिन उम्मीद करती हूं कि यह बदलाव सकारात्मक हो।”

इरोस नाउ पर प्रसारित इस सीरीज में पांच एपिसोड्स है, जिनका व्यवधान तीन से पांच मिनट तक का है। इसकी कहानी अमेरिका के न्यू जर्सी में बसे एक गुजराती परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें रणवीर शौरी, वेगा तमोटिया और पितोबश त्रिपाठी जैसे कलाकार भी हैं।

अन्य ख़बरें

जैकी चैन के स्टंट की नकल करना कमल हासन को पड़ा था भारी, शरीर में हुए थे 32 फ्रैक्चर

Newsdesk

Newsdesk

‘हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’, संजीव कुमार की याद में जैकी श्रॉफ ने शेयर की भावुक

Newsdesk

Leave a Comment