25.5 C
Jabalpur
August 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

नक्सली 21 से 26 जनवरी तक बिहार-झारखंड में प्रतिरोध सप्ताह मनाएंगे, 27 को बंद का एलान, पुलिस अलर्ट

रांची, 21 जनवरी (आईएएनएस)| नक्सली नेता प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के खिलाफ नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) ने आगामी 27 जनवरी को झारखंड और बिहार में बंद का एलान किया है। संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 21 से लेकर 26 जनवरी तक प्रतिरोध सप्ताह मनाया जाएगा। नक्सलियों के इस एलान को लेकर बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में पुलिस को अलर्ट किया गया है।

खुफिया विभाग ने आशंका जताई है कि 21 जनवरी से लेकर 27 जनवरी तक नक्सली पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बना सकते हैं। आशंका जताई गई है कि नक्सली रेलवे ट्रैक और सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं । इसे लेकर पुलिस पिकेट, पोस्ट और थानों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने की सलाह दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों को नक्सलियों के एलान के मद्देनजर सतर्कता पूर्वक लॉन्ग पेट्रोलिंग चलाने और संवेदनशील इलाकों में खास निगाह रखने का निर्देश दिया है।

नक्सलियों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी ने सामाजिक कुरीतियों और व्यवस्था की खामियो के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया है। दोनों कई तरह की बीमारियों से परेशान हैं, लेकिन पुलिस उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध उपलब्ध नहीं करा रही है। नक्सलियों ने दोनों को राजनीतिक बंदी का दर्जा देने की मांग की है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस का एफडीए को सख्त निर्देश, गणेशोत्सव के दौरान प्रसाद में न हो मिलावट

Newsdesk

नेपाल त्रासदी पर एनसीपी-एसपी प्रवक्ता ने जताया दुख, बोले- भारत को पड़ोसी की मदद के लिए चलाना चाहिए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

Newsdesk

सिवनी पी.जी. कॉलेज में ‘माय भारत युवा कनेक्ट – खेलो इंडिया संवाद’ संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading