November 7, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

महामारी के बीच पितृत्व का आनंद ले रहे हैं टीवी स्टार गौतम गुप्ता

Actor Gautam Gupta,

मुंबई, 1 जून | ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ फेम अभिनेता गौतम गुप्ता हाल ही में एक बच्ची के पिता बने हैं, वे अपने जीवन के इस नए अध्याय को एक आशीर्वाद मानते हैं। गौतम ने आईएएनएस को बताया, “जब भी मेरा बच्चा मेरे बगल में होता है तो मेरे चेहरे पर हमेशा एक बड़ी मुस्कान होती है। मैं इस मुस्कान को नियंत्रित नहीं कर सकता, जब भी वो मेरे आसपास होती है या मैं उसे गोद में लिए होता हूं। वह मेरे चेहरे पर एक बेकाबू मुस्कान लाती है। पिता बनना का एक आशीर्वाद है। यह प्रेम का सबसे शुद्ध रूप है।”

उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे वह अपनी पत्नी, अभिनेत्री स्मृति खन्ना के साथ इस कोरोना महामारी के दौरान बच्चे की देखभाल कर रहे हैं।

उन्होंने बताया, “मुझे लगता है कि महामारी के दौरान बच्चे का होना मेरे लिए बहुत अच्छी बात है क्योंकि मैं उसके साथ इतना समय बिता सकता हूं। मैं उसे बडा होते देखना चाहता हूं। इन छह महीनों में, मैंने बच्चे के बारे में कई छोटी-छोटी चीजें सीखी हैं। उसके ज्?यादातर काम मैं और स्मृति ही करते हैं। रात में मैं ज्यादातर काम करने की कोशिश करता हूं क्योंकि स्मृति थक जाती है और मैं उसे समय देना चाहता हूं।”

काम को लेकर बात करें तो गौतम और स्मृति ने हाल ही में राहुल जैन के गीत ‘वजह’ में अभिनय किया था।

अन्य ख़बरें

जैकी चैन के स्टंट की नकल करना कमल हासन को पड़ा था भारी, शरीर में हुए थे 32 फ्रैक्चर

Newsdesk

Newsdesk

‘हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’, संजीव कुमार की याद में जैकी श्रॉफ ने शेयर की भावुक

Newsdesk

Leave a Comment