May 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

होटल, बैंक्वेट हॉल बंद रहेंगे, दिल्ली से सटे राज्यों की सीमाएं खोली जाएंगी : केजरीवाल

New Delhi: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal addresses first digital press briefing on COVID-19, on March 21, 2020. (Photo: IANS)

नई दिल्ली, 7 जून | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पूजा स्थल, मॉल और रेस्तरां खुलेंगे, लेकिन होटल और बैंक्वेट हॉल बंद रहेंगे।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार, दिल्ली में पूजा स्थल, मॉल और रेस्तरां खुलेंगे।”

उन्होंने हालांकि कहा कि बैंक्वेट हॉल और होटल अभी बंद रहेंगे।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आने वाले दिनों में होटल और बैंक्वेट हॉल अस्पतालों में परिवर्तित हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ दिल्ली की सीमाएं सोमवार से खुली रहेंगी।

इससे पहले केजरीवाल ने शहर में कोरोनावायरस मामलों की संख्या में वृद्धि के बीच, एक सप्ताह के लिए दिल्ली से सटे राज्यों की सीमाएं सील करने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर लोगों से बाहर जाते समय फेस मास्क पहनने की अपील की और वरिष्ठ नागरिकों से घर पर ही रहने का आग्रह किया।

राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक कोरोना संक्रमण के कुल 27654 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि वायरस की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में 769 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

केजरीवाल ने यह भी घोषणा की कि दिल्ली सरकार के अस्पताल केवल शहर के नागरिकों के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जाने वाले अस्पताल सभी के लिए खुले रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जहां न्यूरोसर्जरी जैसी विशेष सर्जरी की जाती है, ऐसे अस्पतालों को छोड़कर अन्य निजी अस्पताल भी दिल्ली के निवासियों के लिए रिजर्व रहेंगे।

अन्य ख़बरें

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने विवेक विहार अग्निकांड को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

‘बंगाल में मई 1962 को रखी गई ‘हिंदू प्रताड़ित करो’ की नींव’, निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading