30.7 C
Jabalpur
July 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार में मोटरसाइकिल दुर्घटना में 3 युवकों की मौत

बेगूसराय, 2 अप्रैल (आईएएनएस)| बिहार के बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मोटरसाइकिल चालक के असंतुलन खोने से ये लोग खुद गिर गए या किसी वाहन ने ठोकर मारी, जिसके कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, अभी यह कहना मुश्किल है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बासुदेवपुर चांदपुरा गांव के रहने वाले राम इकबाल तांती ,राम विलास तांती और संजीव तांती शुक्रवार की देर रात बाइक पर सवार होकर बेगूसराय जा रहे थे। इसी दौरान मोहनपुर कुंड ढाला के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हेा गई।

मुफस्सिल थाना के प्रभारी राजीव कुमार लाल ने शनिवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

इधर, सूत्रों का कहना है कि एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक में ठोकर मार दी जिससे बाइक के चालक का संतुलन बिगड गया और और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित फरार हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

अन्य ख़बरें

भारत का पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पूरा होने के करीब, भविष्य की हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं के लिए बनेगा मॉडल

Newsdesk

अगर खाने में जहर या मिलावट हो तो इंसान की सारी मेहनत बेकार हो जाती है : निर्देशक चेतन

Newsdesk

केंद्र ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में तीन अतिरिक्त जजों की नियुक्ति को मंजूरी दी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading