मुंबई, 15 जून | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ससुर माधव पाटनकर का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। शिवसेना के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। वह 78 वर्ष के थे और सामना समूह की संपादक रश्मि यू. ठाकरे के पिता थे।
ठाणे के डोंबिवली के एक व्यवसायी पाटनकर ने अंधेरी के क्रिटिकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।


