34.9 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

शी चिनफिंग साइकिल से जाते थे गांव

News from CRI (June 15th).

बीजिंग, 16 जून | चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 15 साल की उम्र से चीन के शानशी प्रांत के ल्यांगच्याह गांव में 7 वर्ष बहुत मुश्किल समय गुजारा, तब उन्होंने नागरिकों के लिए व्यावहारिक काम करने का दृढ़ विश्वास रखा।

हपेई प्रांत की चंगतिंग काउंटी में पार्टी सचिव बनने के बाद शी चिनफिंग ने अकसर साइकिल से गांव का दौरा किया। दफ्तर और रहने की जगह भी नहीं थी। हालांकि स्थिति कठिन थी, लेकिन नागरिकों के साथ दूरी कम हुई और मित्रता बढ़ी। काउंटी के सचिव बनने के दौरान शी चिनफिंग ने काउंटी के सभी 200 गांवों का दौरा किया।

फूच्येन प्रांत के निंगत शहर में पार्टी सचिव बनने के समय शी चिनफिंग ने श्यातांग गांव का निरीक्षण किया। वहां यातायात की स्थिति बहुत खराब थी। शी चिनफिंग और स्थानीय अधिकारी बांस की छड़ी आदि के प्रयोग से रास्ता खोलने के साथ आगे बढ़े और अंतत: पहुंचे। शी चिनफिंग निंगत के पहले पार्टी सचिव बने, जो श्यातांग गांव गए।

चच्यांग प्रांत में पार्टी सचिव बनने के दौरान शी चिनफिंग ने काम के अनुसार चच्यांग में अर्थव्यवस्था और समाज के वैज्ञानिक विकास का सही विचार पेश किया और नागरिकों की चिंता वाले सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को नागरिकों के लिए व्यावहारिक काम करना चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप: सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, ओयारजाबल ने किए दो गोल

Newsdesk

कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी पूरी, श्रद्धालु मौसम की चुनौतियों के लिए रहें तैयार

Newsdesk

स्विट्जरलैंड में समझौता वार्ता के बीच ट्रंप की धमकी जारी, ईरान को फ‍िर दी हमले की चेतावनी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading