29.9 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उप्र में कार में बंद हुए बच्चे, दो की दम घुटने से मौत

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), 16 जून | उत्तर प्रदेश में एक दुखद घटना में चार बच्चों ने गलती से खुद को कार में बंद कर लिया और उनमें से दो की दम घुटने से मौत हो गई। दो अन्य बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना मुंधा पांडेय थाना अंतर्गत वीरपुर इलाके में हुई।

रविवार को इस परिवार ने दूसरी कार खरीदी थी और सोमवार दोपहर को बच्चों ने कार को अनलॉक कर लिया। बच्चों के अंदर जाने के बाद कार लॉक हो गई और बच्चे बाहर नहीं आ सके।

जब बच्चे कई घंटों तक वापस नहीं लौटे तो उनके परिवारों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। तभी किसी ने उन्हें कार के अंदर लेटा देखा।

सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों में मोहम्मद अल्ताफ (5) और अबशर रजा (7) शामिल हैं, जो चचेरे भाई थे। जबकि अन्य दो, मोहम्मद आफताब (6) और मोहम्मद अलफिज (4) गंभीर हैं।

पुलिस ने कहा कि बच्चे कुछ घंटों के लिए कार के अंदर लॉक हो गए थे और ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उनके दम घुटने की आशंका है।

मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक (शहर) अमित कुमार आनंद ने कहा, “परिजनों को घटना के बारे में तब पता चला जब बच्चे बाहर से खेलकर कई घंटों तक नहीं लौटे। तलाश करने पर वे उनके घर के ठीक बाहर खड़ी कार के अंदर बेहोश पड़े मिले। उन सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया।”

अन्य ख़बरें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading