19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वरिष्ठ पत्रकार स्व. पं. काशीनाथ शर्मा की स्मृति में होगा मार्ग लोकार्पण आज

जबलपुर। जबलपुर पत्रकार संघ द्वारा लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के सशक्त हस्ताक्षर रहे स्वर्गीय पंडित काशीनाथ शर्मा की पुण्य स्मृति में रविवार, 21 जून 2026 को एक गरिमामय श्रद्धांजलि एवं ‘पं. काशीनाथ शर्मा मार्ग’ के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम सायं 5:00 बजे इलाहाबाद बैंक चौराहा से साईं मंदिर, सिविल लाइंस, जबलपुर में आयोजित होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू” करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक अशोक रोहाणी, नगर पालिक निगम जबलपुर के अध्यक्ष रिंकू बिज, मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. आलोक मिश्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल तथा सिविल लाइंस के पार्षद श्याम कनोजिया उपस्थित रहेंगे।

जबलपुर पत्रकार संघ ने शहर के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर स्वर्गीय पं. काशीनाथ शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा समारोह की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment