29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकUncategorized

स्कूटी की डिक्की में मिली पिस्टल, ट्रिगर दबते ही युवक के हाथ में लगी गोली

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र के कृपाल चौक में शनिवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। 20 वर्षीय शुभम ठाकुर अपने पड़ोसी दोस्त की एक्सिस स्कूटी गैस सिलेंडर भरवाने के लिए लेकर घर पहुंचा था। गैस एजेंसी की पासबुक रखने के लिए जैसे ही उसने स्कूटी की डिक्की खोली, अंदर रखी पिस्टल देखकर वह घबरा गया। परिजनों से छिपाकर हथियार हटाने की कोशिश के दौरान गलती से ट्रिगर दब गया और चली गोली उसके हाथ को आर-पार कर गई।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल शुभम को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
मौके से पिस्टल जब्त, पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से पिस्टल जब्त कर ली। अधिक खून बहने और घायल की हालत गंभीर होने के कारण पुलिस अभी उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी है।
स्कूटी की डिक्की में हथियार कैसे पहुंचा, यही सबसे बड़ा सवाल
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्कूटी की डिक्की में पिस्टल किसने और किस उद्देश्य से रखी थी। स्कूटी के मालिक से पूछताछ की तैयारी की जा रही है तथा वाहन के दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत होता है, लेकिन अवैध हथियार से जुड़े किसी बड़े नेटवर्क की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। घायल शुभम के बयान के बाद मामले के कई अहम पहलुओं से पर्दा उठने की उम्मीद है।

अन्य ख़बरें

बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण की मांग हाईकोर्ट पहुंची, जमीन के निजी स्वामित्व पर उठाए सवाल

Newsdesk

जमानत अर्जियों के निपटारे के लिए हाईकोर्ट की विशेष पहल, सात वरिष्ठ जज करेंगे सुनवाई

Newsdesk

वर्चुअल सुनवाई में बिस्तर पर लेटे मिले TNCP संयुक्त संचालक, हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस

Newsdesk

Leave a Comment