33.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उप्र में भाजपा सरकार सचिवालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा: प्रियंका

लखनऊ , 16 जून | कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने पशुपालन विभाग के घोटाले को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि उप्र की भाजपा सरकार में प्रदेश का सबसे बड़ा दफ्तर, सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का चित्र अपने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “उप्र की भाजपा सरकार में प्रदेश का सबसे बड़ा दफ्तर, सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। पशुपालन विभाग के घोटाले ने सरकार के पूरे भ्रष्ट तंत्र की कलई खोल दी है। प्रदेश की कार्यपालिका के केंद्र के इर्द-गिर्द भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है।”

उन्होंने आगे लिखा, “क्या मंत्रियों व मुख्यमंत्री को इसकी भनक ही नहीं है? यदि ऐसा है तो ये तथ्य चौंकाने वाला है। ये उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान है।”

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक अन्य ट्वीट पर प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के तबादले को लेकर लिखा, “प्रयागराज के एसएसपी श्री सत्यार्थ अनिरुद्घ का ट्वीट देख कर आश्चर्य हुआ। उन्होंने इतने बड़े घोटाले का खुलासा किया है, उनके जाने से जांच का नुकसान न हो। वजह जो भी है, ऐसे अफ सरों को पब्लिक का पूरा समर्थन मिलना चाहिए जो ईमानदारी से, निर्भय होकर अपना कर्तव्य निभाते हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “आपको हमारी शुभकामनाएं। यह विश्वास है कि जहां भी आपकी ड्यूटी होगी वहां आप सच्चाई और प्रशासन की पारदर्शिता के लिए काम करेंगे।”

अन्य ख़बरें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading