April 7, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

पालघर साधु लिंचिंग : 11 आरोपी कोरोना पॉजिटिव

पालघर (महाराष्ट्र), 16 जून | महाराष्ट्र के पालघर में अप्रैल में पीट-पीटकर दो साधुओं सहित तीन लोगों की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार कम से कम 11 आरोपियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक पुलिस अधकारी ने यह जानकारी मंगलवार को दी। अधिकारी ने कहा, “इन आरोपियों को जल्द ही वडा थाने के लॉकअप से जिला कलेक्टोरेट में बनाई गई अस्थायी जेल में शिफ्ट किया जाना था, इसलिए इन सभी की जांच कराई गई। आज 11 आरोपियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।”

उन्होंने बताया कि इस समय इन सभी को वडा के पोशेरी स्थित कोविड केयर हॉस्पिटल में अलग-थलग किया गया है। लेकिन जल्द ही इन्हें पालघर ग्रामीण अस्पताल में कैदियों के लिए बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।

जिले के एक पिछड़े इलाके में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की भीड़ द्वारा की गई हत्या के मामले में लगभग 160 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें 9 नाबालिग और कई स्थानीय राजनीतिक नेता भी शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

अमरावती को मिला आधिकारिक राजधानी का दर्जा, बनेगी आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी

Newsdesk

ऑनलाइन बाल यौन शोषण केस में बड़ा फैसला: दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपियों को राहत देने का आदेश पलटा

Newsdesk

अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच का स्वागत किया, कांग्रेस ने पेमा खांडू का इस्तीफा मांगा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading