मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने 06 अप्रैल को बालाघाट प्रवास के दौरान अटल उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने डीएमएफ की 21 लाख रुपए की राशि से अटल उद्यान के समीप सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिये भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक श्री राजकुमार कर्राहे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे, श्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री योगेश बिसेन, नगर पालिका के पार्षद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश रंगलानी, अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


