36.9 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में ओमिक्रॉन के नए सबवेरिएंट का कहर

लॉस एंजेलिस, 1 जून (आईएएनएस)| यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा जारी अनुमान के अनुसार, ताजा हफ्तों में सभी नए अमेरिकी मामलों में से 60 प्रतिशत मामले ओमिक्रॉन के नए सब वेरिएंट के हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नया सब वेरिएंट बीए.2.12.1 के नाम से जाना जाता है। यह ओमिक्रॉन के पिछले संस्करणों की तुलना में अधिक तेजी से फैलता है।

मंगलवार को जारी सीडीसी डेटा के अनुसार, मार्च में देश में नए कोविड-19 मामलों में ओमिक्रॉन के नए सब वेरिएंट के मामले लगभग 3.4 प्रतिशत रहे। अप्रैल में यह आंकड़ा बढ़कर 31.8 प्रतिशत हो गया, जबकि मई में आंकड़ा 59.1 प्रतिशत दर्ज किया गया।

सीडीसी के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में हर दिन औसतन 100,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने संक्रमणों के तेजी से बढ़ने की चेतावनी जारी की है।

अन्य ख़बरें

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: सिर्फ 123 रन बनाकर बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर दर्ज की रोमांचक जीत

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: जर्मनी ने कोटे डी आइवर को 2-1 से हराया, नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह

Newsdesk

पीओके में बढ़ता जनाक्रोश, इस्लामाबाद के हस्तक्षेप के खिलाफ गहराया असंतोष: रिपोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading