34.3 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीराष्ट्रीय

करें योग, रहें निरोग’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने जनता को दी बधाई

‘नई दिल्ली, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमत्रियों ने रविवार सुबह-सुबह सार्वजनिक कार्यक्रमों में योग किया। इसके साथ ही योग दिवस की बधाई देते हुए लोगों से प्रतिदिन योग करने की अपील की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “‘योग: कर्मसु कौशलम्’।योग व्यायाम के साथ ही शरीर, मन और आत्मा को एकाकार करने वाला विज्ञान भी है। समस्त योग साधकों एवं प्रदेश वासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है। आइए, स्वस्थ एवं आरोग्य राष्ट्र के निर्माण हेतु हम सभी प्रतिदिन योग करने का संकल्प लें।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का ऐसा अमूल्य ज्ञान है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन और आंतरिक संतुलन का मार्ग दिखाया है।  योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन को शांत, विचारों को सकारात्मक और जीवन को अनुशासित बनाने की एक सशक्त साधना है।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसने आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है।  आइए, हम सभी योग को अपनाकर स्वस्थ भारत, सशक्त भारत और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करें। “करें योग, रहें निरोग।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “योग हमारी प्राचीन ऋषि-मुनि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसने सदियों से मानव जीवन को स्वास्थ्य, संतुलन और आध्यात्मिक चेतना का मार्ग दिखाया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “समस्त दिल्लीवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अनुपम उपहार है। यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। व्यस्त दिनचर्या में योग आत्मिक शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करता है। आज के दिन योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें। स्वस्थ, सशक्त एवं खुशहाल दिल्ली के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। योग करें, निरोग रहें।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। योग भारत की महान सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। यह केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली एक संपूर्ण जीवनशैली है। नियमित योग अभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से शांत और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में संयुक्त राष्ट्र संघ के माध्यम से पूरी दुनिया में योग को पहुंचाया है।”

अन्य ख़बरें

‘पूरा विश्व और देश एक-दूसरे से जुड़ा रहा, यही योग की ताकत’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी का संदेश

Newsdesk

बेंगलुरु-तुमकुरु के बीच बनेगी फोर-ट्रैक रेलवे लाइन, 5-6 महीने में शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

Newsdesk

घर पर बनाई जा सकती हैं ये 5 बॉडी पॉलिश, शरीर की सफाई में आएंगी काम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading