31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहेडलाइंस

मूसेवाला हत्याकांड के बाद बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)| पंजाबी गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे गोल्डी बरार ने जिम्मेदारी ली। ऐसे में पुलिस सलमान की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है। बिश्नोई ने कई साल पहले सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा में इजाफा किया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह राजस्थान से संचालित होने वाले बिश्नोई गैंग के नापाक हरकतों से सुरक्षित है।

सलमान खान ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काला हिरण शिकार मामले को लेकर बिश्नोई के रडार पर थे। आपको बता दें कि बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानते है।

बिश्नोई ने इससे पहले 2018 में सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी।

हत्या के आरोप में 2020 में गिरफ्तार बिश्नोई के करीबी सहयोगियों में से एक राहुल उर्फ सुन्नी ने कबूल किया था कि उन्होंने सलमान को मारने की योजना बनाई थी और यहां तक कि हत्या की रेकी करने के लिए मुंबई भी गए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान ‘टाइगर 3’ में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा, वह ‘कभी ईद कभी दीवाली’ में भी काम कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading