35.3 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में चलती बस में महिला का रेप

नोएडा, 18 जून | उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से नोएडा जा रही एक महिला यात्री ने आरोप लगाया है कि लखनऊ और मथुरा के बीच बस के भीतर चालक द्वारा उसके साथ बलात्कार किया गया। महिला अपने नाबालिग बच्चों के साथ यात्रा कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने कहा, आरोपी चालक फरार है। हालांकि, दूसरे ड्राइवर को महिला को कथित तौर डराने के लिए पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात में स्लीपर बस में 12-13 अन्य यात्रियों की मौजूदगी में हुआ। महिला का रेप रात के समय चलती बस में हुआ।

पीड़िता ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

गौतमबुद्ध नगर की डीसीपी (महिला सेल) वृंदा शुक्ला ने कहा, “प्राथमिकी दर्ज की गई है। बस को जब्त कर लिया गया है। पहचाने गए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक मेडिकल बोर्ड पीड़िता की जांच करेगा। सभी सह-यात्रियों का पता लगाया जा रहा है और उनसे पूछताछ की जाएगी। फोरेंसिक टीम बस का निरीक्षण करेगी।”

अन्य ख़बरें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading