July 28, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन (रीजनल)

मप्र में राज्यसभा सदस्य के लिए मतदान शुरू

Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan cast his vote.

भोपाल 19 जून | मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए विधानसभा परिसर में मतदान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले मतदान किया। राज्य में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। भाजपा की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी उम्मीदवार हैं तो कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और फूलसिंह बरैया को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। विधायकों की संख्या के आधार पर भाजपा के दो और कांग्रेस के एक सदस्य का राज्यसभा में जाना तय है।

विधानसभा परिसर में मतदान के लिए विधायक पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले मतदान किया। कोरोना संक्रमण के मददेनजर प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान हो रहा है। निर्धारित दूरी पर विधायकों के बैठने के लिए कुर्सी रखी गई है वहीं कतार में भी निर्धारित दूरी पर सदस्य खड़े हुए हैं।

अन्य ख़बरें

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

कभी फिल्म इंडस्ट्री छोडऩा चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतमÓ बना करियर का टर्निंग पॉइंट

Newsdesk

फौजी रिलीज डेट अपडेट: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म दिसंबर 2026 में हो सकती है

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading