32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सलमान की भाईजान नहीं बल्कि रोमियोएस3 से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पलक तिवारी

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों रिपोर्ट्स में बताया गया था कि पलक तिवारी जल्द ही सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली उर्फ भाईजान से इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। ऐसे में अब जो अपडेट सामने आया है उसके अनुसार कभी ईद कभी दिवाली से पहले पलक तिवारी के साथ एक बड़ी फिल्म लग गई है। बताया जा रहा है कि पलक तिवारी जल्द ही ठाकुर अनूप सिंह के साथ फिल्म रोमियोएस3 में दिखाई देंगी।प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, पलक तिवारी इन दोनों फिल्मों में अलग-अलग अवतार में नजर आएंगी। पलक उन फिल्मों में काम करना चाहती हैं, जिनमें उनकी परफोर्मेंस को महत्व दिया जाए। मेकर्स रोमियोएस3 की रिलीज डेट फाइनल करने पर काम कर रहे हैं। पलक के फैंस उन्हें इस फिल्म में लीड रोल में देखने के लिए बेताब हैं।रोमियोएस3 तमिल फिल्म एस3 उर्फ सिंघम 3 का हिंदी रीमेक है, जिसमें सूर्या, अनुष्का शेट्टी और श्रुति हासन ने अभिनय किया है। गुड्डू धनोआ ने एस 3 के हिंदी रीमेक का निर्देशन किया था। रोमियोएस3 से डायरेक्टर लगभग 15 साल बाद हिंदी सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। गुड्डू धनोआ ने शाहरुख खान की पहली फिल्म दीवाना का निर्माण किया था। उन्होंने आखिरी बार सनी देओल और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म बिग ब्रदर (2007) का निर्देशन किया था।रिपोर्ट्स के मुताबिक अनूप फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने वाले थे लेकिन निर्माताओं ने उन्हें लीड रोल देकर हीरो बनाने का फैसला किया। रोमियोएस3 को जयंतीलाल गड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। अनूप ने कमांडो 2 (2017) में अभिनय किया है और दिलचस्प बात यह है कि वह एस 3 का भी हिस्सा थे, जो उसी साल रिलीज हुई थी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading