26.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

साइबराबाद पुलिस ने 2.5 करोड़ रुपये के ड्रग्स को किया नष्ट

हैदराबाद ,20 जुलाई (आरएनएस)। हैदराबाद की साइबराबाद पुलिस ने करीब 2.5 करोड़ रुपये के ड्रग्स को नष्ट किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि डंडीगल में कुल 1338.05 किलोग्राम गांजा, 485 मिली वीड ऑयल, 11 ग्राम कोकीन, जिनकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये थी, सभी को नष्ट कर दिया गया है।
पिछले दो सालों में, साइबराबाद कमिश्नरेट पुलिस ने करीब 5,406 किलोग्राम गांजा, 10.86 लीटर वीड ऑयल, 141 किलोग्राम अल्प्राजोलम, 206 ग्राम कोकीन, 200 ग्राम अफीम, 333 ग्राम एमडीएमए जब्त किया है।
इसमें से 1338.05 किलोग्राम गांजा, 485 मिली वीड ऑयल और 11 ग्राम कोकीन को साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट के तहत आठ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जब्त किया गया।
नशीले पदार्थ के खिलाफ साइबराबाद पुलिस का अभियान जारी है।
शमशाबाद डीसीपी आर जगदीश्वर रेड्डी ने स्पेशल ऑपरेशन टीम (एसओटी) और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) टीम के साथ मिलकर विशेष टीमों का गठन किया है।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

सोनिया गांधी ने शेयर किया कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading