23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

शिवम नायर की एक्शन फिल्म में दिखेंगे जॉन अब्राहम, मेकर्स ने की पुष्टि

अभिनेता जॉन अब्राहम एक साथ कई फिल्मों के प्रोजेक्ट पर काम करते हैं। यही वजह है कि उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहता है। हाल में खबर आई थी कि वह फिल्ममेकर शिवम नायर की एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। अब मेकर्स ने खुद इस खबर की पुष्टि कर दी है। निर्देशक शिवम ने बताया कि उन्होंने जॉन के साथ हाथ मिलाया है। अभी फिल्म का शीर्षक निर्धारित नहीं किया गया है। जॉन इसमें मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक शिवम ने फिल्म में जॉन के शामिल होने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा, मैं इस जियो पॉलिटिकल थ्रिलर पर कुछ समय से फॉर्च्यून पिक्चर्स के साथ काम कर रहा हूं। कहानी की संरचना और स्क्रिप्ट के निर्माण में बहुत मेहनत और शोध किया गया है। इसके लिए अब हमारे साथ जॉन हैं। फिल्म के शीर्षक से पर्दा जल्द हटाएंगे। वाकाओ फिल्म्स के साथ इस प्रोजेक्ट के लिए प्री-प्रोडक्शन पहले ही शुरू हो चुका है। शिवम के निर्देशन की इस फिल्म का लेखन रितेश शाह ने किया है। वह फॉर्च्यून पिक्चर्स के लिए कई विषयों पर काम कर रहे हैं। रितने ने अपने बयान में कहा, वर्तमान प्रोजेक्ट के अलावा हम जॉन और शिवम के साथ कई अच्छे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस कड़ी में एक और महिला एक्शन रिवेंज थ्रिलर फिल्म है। मैं फॉर्च्यून पिक्चर्स के साथ बहुत सहज हूं, उनकी कंटेंट की पहचान और क्यूरेशन की संवेदनशीलता अद्भुत है। इस साल के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। जॉन ने फिल्म साइन कर ली है और अपनी डेट्स भी दे दी है। जॉन को एक एक्शन अभिनेता माना जाता है, इसलिए उन्हें इस फिल्म के लिए चुना गया है। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में दिखाया जाएगा कि जॉन एक साधारण व्यक्ति हैं और असाधारण परिस्थिति में फंसे हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूसर अश्विनी वर्दे के साथ विपुल डी शाह और राजेश बहल प्रोड्यूस करेंगे। निर्देशक शिवम नायर को फिल्म नाम शबाना और वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स से खास शोहरत मिली। इसके आलाव उन्होंने आहिस्ता आहिस्ता और महारथी जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया है। जॉन के खाते में एक से बढ़कर एक कई फिल्में हैं। वह शाहरुख खान अभिनीत पठान का भी अहम हिस्सा हैं। इसमें जॉन विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। वह भूषण कुमार की एक फिल्म से बतौर निर्माता जुड़े हुए हैं। हिट मलयालम फिल्म अय्यप्पनम कोशियुम की हिंदी रीमेक में भी जॉन दिखेंगे। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था। जॉन की हालिया फिल्में दर्शकों को रास नहीं आई हैं, इसलिए उन्हें खुद को साबित करना भी होगा।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading