36.9 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

20प्रतिशत से ज्यादा गिरने के बाद जोमैटो के शेयरों में लौटी तेजी, एक्सपर्ट बोले- 100 रुपये तक जाएगा शेयर

नई दिल्ली ,27 जुलाई ।  पिछले 2 दिन में 20 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़कने के बाद बुधवार (27 जुलाई 2022) को जोमैटो के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। जोमैटो के शेयरों में बुधवार को 5 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। जोमैटो के शेयर फिलहाल 5.04 पर्सेंट की तेजी के साथ 43.75 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। दिन के कारोबार के दौरान जोमैटो के शेयरों ने 44.40 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 40.55 रुपये है।
130 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ सकते हैं जोमैटो के शेयर
ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज, जोमैटो के शेयरों पर बुलिश है। जेफरीज का मानना है कि जोमैटो के शेयर लॉन्ग टर्म इनवेस्टर्स के लिए शानदार दांव हो सकता है। जेफरीज का कहना है कि जोमैटो के शेयरों में करेंट शेयर प्राइस से 130 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आ सकता है। ब्रोकरेज हाउस ने जोमैटो के शेयरों को 100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। जेफरीज का मानना है कि मीडियम से लॉन्ग टर्म में फूड डिलीवरी कंपनी के एवरेज मंथली ट्रांजैक्टिंग यूजर्स और ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

अन्य ख़बरें

‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ भविष्य के भारत के लिए तैयार कर रही मजबूत वर्कफोर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण और व्यापार में सुगमता के लिए मजबूत परीक्षण अवसंरचना अत्यंत महत्वपूर्ण है: प्रल्हाद जोशी

Newsdesk

आंध्र प्रदेश का वार्षिक ऋण लक्ष्य 8.10 लाख करोड़ रुपए तय, कृषि और एमएसएमई क्षेत्र पर जोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading