31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मुख्तार अंसारी की पत्नी का 50 लाख का प्लाट कुर्क

0एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर की कार्रवाई
0मुहम्मदाबाद के जफरापुरा वार्ड में खरीदा गया था प्लाट
0एसपी ने एक माह में की 22 करोड़ की संपत्ति जब्त
गाजीपुर 04 Aug. (आरएनएस )।  पुलिस अधीक्षक डा. रोहन पी बोत्रे ने गुरूवार को मुहम्मदाबाद के जफरापुरा वार्ड में भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम से खरीदे गए 50 लाख की कीमत के एक प्लाट को कुर्क कर दिया गया। एसपी की इस कार्रवाई से एक बार फिर मुख्तार के समर्थकों में खलबली मची हुई है। कुछ दिनों पहले सांसद अफजाल की 15 करोड़ की संपत्ति को एसपी ने कुर्क किया था। एसपी ने कहा कि अब तक एक माह में 22 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। किसी भी गैंगेस्टर एवं माफियाओं को जिले में पनपने नहीं दिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध जिले में अवैध तरीके से धन, भू-सम्पत्ति व अचल सम्पत्ति अर्जित करने वाले माफियाओं के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी मुहम्मदाबाद की प्रेषित आख्या पर की गई संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी एमपी सिंह के बुधवार को पारित कुर्की आदेश के अंतर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बन्ध एवं समाज विरोधी अधिनियम 1986 विरुद्ध अभियुक्त मुख्तार अंसारी पुत्र सुभानुल्लाह अंसारी निवासी युसुफपुर मुहम्मदाबाद द्वारा अपनी आफसा अंसारी पत्नी मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई की गई। मुख्तार के नाम अवैध ढंग से अर्जित की गई भू-सम्पत्ति 16 फरवरी 2009 को रजिस्ट्री करायी गई भू-सम्पत्ति जफरापुरा वार्ड सं0-18,22 परगना व तहसील मुहम्मदाबाद जो 35 फुट लम्बा पूरब-पश्चिम है तथा 27 फुट चैड़ा उत्तर-दक्षिण है। जिसका कुल रकबा 87.79 वर्ग मी. है। जिसकी वर्तमान बजारू कीमत लगभग 50 लाख रुपये की भू-सम्पत्ति को मुनादी कर कुर्की की कार्यवाही की गयी। इस कार्रवाई को करने के दौरान एसपी के साथ एसडीएम मुहम्मदाबाद, सीओ मुहम्मदाबाद एवं भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। इस दौरान मुनादी कराने के बाद संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। कुर्की की कार्रवाई के दौरान वहां पर मुहल्ले के लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। इस कार्रवाई से मुख्तार समर्थक एक बार फिर भयभीत हो गए हैं। एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि आगे भी मुख्तार के परिवार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
इनसेट
मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी का आपराधिक इतिहास
1-मु0अ0सं0 1370-2016 धारा 283,406 भादवि थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर।
2-मु0अ0सं0 724-2019 धारा 447,379 भादवि कोतवाली गाजीपुर
3-मु0अ0सं0725-2019 धारा 447,379 भादवि थाना कोतवाली गाजीपुर ।
4-मु0अ0सं0129-2020 धारा 419, 420, 433, 434, 447, 467, 468, 471 भादवि व 3-4 सार्वजनिक सम्पति निवारण थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ।
5-मु0अ0सं0689-020 धारा 420, 423, 465, 467, 468, 471, 474, 477,120बी भादवि थाना कोतवाली गाजीपुर
6-मु0अ0सं0 667-20 धा   रा 3 (1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधिनियम थाना कोतवाली गाजीपुर

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु अमोनिया गैस लीक मामले पर जताया दुख

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading