34 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, पुलवामा में 30 किलो IED बरामद

श्रीनगर 10 Aug. (Rns): जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने शहर में सर्कुलर रोड पर तहाब क्रॉसिंग के पास 25-30 किग्रा आईडीडी बरामद किया है।

कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में आईईडी बरामद करके पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है। एडीजीपी के अनुसार 3 आतंकियों में लतीफ नाम का आतंकी भी मौजूद है। वह कई आम नागरिकों की हत्या में शामिल रहा है। एडीजीपी विजय कुमार ने बताया है कि कश्मीर घाटी में आतंकियों की ओर से मारे गए राहुल भट और टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट की हत्या में भी लतीफ शामिल रहा है।

तीनों आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस और सुरक्षाबलों को बडगाम के वॉटरहेल गांव में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इसी बीच आतंकियों ने उनपर फायरिंग कर दी। इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में 5 अगस्त को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक नागरिक की मौत हो गई और एक सैनिक घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि कुलगाम जिले के रेडवानी में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने उस इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।

अधिकारी ने कहा था कि तलाशी अभियान तब मुठभेड़ में बदल गया था, जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। इस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक भारतीय सैनिक और एक नागरिक घायल हो गए थे। उन्होंने कहा था कि यह अस्पष्ट है कि कैसे नागरिक घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में घायल नागरिक की मौत हो गई जिसकी पहचान कुलगाम के रेडवानी बाला इलाके के मंजूर लोन के रूप हुई थी।

अन्य ख़बरें

कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट

Newsdesk

खबर पांच

Newsdesk

ई20 ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ियों के इंश्योरेंस क्लेम खारिज होने का दावा फर्जी :केंद्र

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading