34.6 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

चाकूबाजी में घायल नाबालिग जॉनसन की मौत, दो नाबालिग हिरासत में

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद एक दर्दनाक हत्याकांड में बदल गया। गंगा मैया क्षेत्र के 13 वर्षीय जॉनसन पिल्ले की चाकूबाजी की घटना में उपचार के दौरान मौत हो गई। जॉनसन की मौत की खबर फैलते ही रांझी सहित शहर के कई इलाकों में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा हमला ,जानकारी के अनुसार गंगा मैया क्षेत्र निवासी जॉनसन पिल्ले का अपने परिचित दो नाबालिग लड़कों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान दोनों नाबालिगों ने आक्रोश में आकर चाइना चाकू से जॉनसन पर हमला कर दिया। हमले में जॉनसन के गले पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल जॉनसन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया। हालांकि गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दो नाबालिग पुलिस हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्ध नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

‘कुछ अफसरों को लोगों के काम रोकने में मजा आता है’, शिवराज सिंह चौहान ने चेताया

Newsdesk

तेलंगाना परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, बाल-बाल बची 40 लोगों की जान

Newsdesk

खरगोन पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 12 देशी पिस्टल और 8 मैगजीन जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading