41.5 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मुफ्त रेवड़ी कल्चर’ पर सभी पक्षों से मांगे गए सुझाव, सुप्रीम फैसला सोमवार को

नई दिल्ली 17 Aug. (Rns): चुनावों में फ्रीबीज, मुफ्तखोरी या ‘रेवड़ी कल्चर’ पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई है। कोर्ट ने सभी पक्षों का तर्क सुना और सुझाव मांगे हैं। कोर्ट इस मामले पर सोमवार को अपना फैसला सुनाएगा।
मामले की सुनवाई खुद सीजेआई एनवी रमना की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच कर रही है, जिसमें जस्टिस जेके महेश्वरी और जस्टिस हिमा कोहली शामिल हैं। याचिकाकर्ता ने एक बार फिर विशेषज्ञ कमेटी बनाने की मांग की लेकिन बेंच ने कहा कि पहले अन्य के सुझाव पर भी गौर करेंगे। सीजेआई ने कहा कि सवाल ये है कि वैध वादा क्या है? क्या फ्रीबीज है और क्या वो कल्याणकारी राज्य के लिए ठीक है? सीजेआई ने आगे कहा कि जो याचिका के पक्ष में हैं या खिलाफ हैं, वो अपना सुझाव दें।

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर इस मुद्दों पर विचार के लिए विशेषज्ञ कमिटी के गठन की मांग का विरोध किया था। हलाफ़नमे में कहा गया था कि चुनावी भाषणों पर कार्यकारी या न्यायिक रूप से प्रतिबंध लगाना संविधान के अनुच्छेद 19 1A के तहत फ्रीडम ऑफ स्पीच की गारंटी के खिलाफ है। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि चुनावों में राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त उपहार देने का वादा करना “गंभीर मुद्दा” है। इसके बजाय बुनियादी ढांचे पर राशि खर्च की जानी चाहिए।

अन्य ख़बरें

गणितज्ञ रामानुजन की पुण्यतिथि पर कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने कहा- राष्ट्र के प्रति योगदान अमूल्य

Newsdesk

वित्त वर्ष 2027 में पुरानी बनाम नई आयकर व्यवस्था में कर्मचारियों के लिए कौन सा विकल्प रहेगा फायदेमंद?

Newsdesk

टीनएजर्स के लिए संतुलित आहार क्यों जरूरी? जानिए डाइट प्लान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading