31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

यातायात: प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन, यहां रहेगी वाहनों की नो एंट्री

18 अगस्त से 20 अगस्त तक प्रभावी रहेगा रूट डायवर्जन
मथुरा,17 अगस्त (आरएनएस)।  श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन होगा। देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु ब्रज में कान्हा का जन्मोत्सव मनाने के लिए निकल पड़े हैं। वहीं बडी संख्या में श्रद्धालुओं के टोल नजर आ रहे हैं। कान्हा के जन्मोत्सव पर ब्रज धरा लघु भारत के रूप में नजर आती है। रंग बिरंगे परिधान, भाषा और वेशभूषा आकर्षक में श्रद्धालु बेहद आकर्षक नजर आते हैं। जन्माष्टमी पर आने वाले श्रद्धालुओं को यातायात व्यवधान का सामना न करना पडे इसके लिए प्रशासन से यातायात चार्ट जारी किया है। कई जगह वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है वहीं कुछ स्थानों पर रूट डायवर्ट किया गया है। मथुरा और वृंदावन शहर में दोपहिया वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। इसके अलावा वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी पुलिस ने की है। कुछ स्थान ऐसे हैं जहां नो एंट्री की गई है। इन स्थानों पर कैसे भी वाहन चाहे दोपहिया हों या रिक्शा, वे भी नहीं जा सकेंगे। कारण यह है कि यहां पैदल चलने वालों की इतनी भीड़ होगी कि वहां वाहन जाने से अव्यवस्था फैल सकती है।
जन्मभूमि की ओर जाने वाले मार्गों पर यहां रहेगी नो एंट्री
जन्मभूमि की तरफ जाने वाले मार्गों पर नो एंट्री लागू की गई है। भूतेश्वर से डीग गेट केजेएस की ओर, मसानी से गोविन्द नगर थाना गेट, डीग गेट की ओर, रूपम सिनेमा से महाविद्या चौराहा एवं गेट नंबर-3 की ओर, भरतपुर गेट से डीग गेट की ओर, होलीगेट से द्वारकाधीश मंदिर की ओर, चैक बाजार से द्वारकाधीश मंदिर की ओर, पोतरा कुण्ड से आवासीय गेट श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर, एनएच 19 से पोतरा कुण्ड की ओर नो पार्किंग की लागू की गई है।
दिल्ली, हरियाणा, पलवल की ओर से आने वाले वाहनों की यहां की गई है पार्किंग व्यवस्था
पीएमवी पॉलिटेक्निक, राजेश सैनी एडवोकेट का प्लॉट पीएमवी पॉलिटेक्निक के पास, मैथोडिस्ट चर्च के सामने आरके ज्वेलर्स के खाली प्लॉट पर बनी पार्किंग, आरएसएस का खाली प्लॉट पर बनी पार्किंग, आरएसएस के सामने खाली मैदान, रामलीला ग्राउण्ड वीवीआईपी वीआईपी पार्किंग, निर्माणाधीन आईएसबीटी गोकुल रेस्टोरेंट चैराहे के पास, देवीदास के खाली प्लॉट निकट गोकुल रेस्टोरेन्ट चैराहा पार्किंग, नयति अस्पताल तथा उसके पास खाली भूमि एनएच-19, मंडी परिसर एनएच-19, फायर सर्विस के पास खाली मैदान।
आगरा, अलीगढ़, हाथरस, लखनऊ, यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर से आने वाले वाहन यहां होंगे पार्क
नया बस अड्डे के पास रेलवे मालगोदाम की खाली भूमि,  धौली प्याऊ के पास रेलवे ग्राउण्ड, सेठ बी.एन.पौद्दार स्कूल ग्राउंड, रामलीला ग्राउंड सदर बाजार, जीआईसी कॉलेज ग्राउंड, क्लैंसी इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड।
यमुना एक्सप्रेस-वे के वृंदावन कट से वृंदावन को आने वाले वाहनों यहां खड़े किए जाएंगे
पागल बाबा श्री लीलानंद ठाकुर ट्रस्ट की भूमि ग्राम धौरेरा, आईटीआई कालेज परिसर वृंदावन मसानी रोड, चौहान पार्किंग, टीएफसी पार्किंग, दारुख पार्किंग, मंडी परिसर वृंदावन, पशु पैठ पानीगांव, पानीगाँव चौकी के सामने, शिवा ढाबा के सामने। छटीकरा तिराहा एनएच-19 से वृन्दावन की ओर आने वाले वाहनों के लिए  वैष्णो देवी पार्किंग, वैष्णो देवी मंदिर के बराबर में पार्किंग, मल्टीलेवल पार्किंग वृंदावन, अन्नपूर्णा पार्किंग में व्यवस्था की गई है।
जन्माष्टमी पर यहां किया गया है रूट डायवर्जन
यातायात डायवर्जन 18 अगस्त को प्रात: आठ बजे से लागू हो गया जो 20 अगस्त को प्रात छह बजे तक प्रभावी रहेगा। दिल्ली हरियाणा एनएच-19 से आने वाले सभी भारी वाहन जिनको वृंदावन होकर यमुना एक्सप्रेस वे जाना है वो सभी वाहन टाउनशिप तिराहे से गोकुल बैराज होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे को जाएंगे।
-यमुना एक्सप्रेस-वे से वृंदावन होकर एनएच-19 को जाने वाले सभी भारी वाहन राया कट, लक्ष्मी नगर से गोकुल बैराज होते हुए एनएच-19 को जायेंगे।
-टाउनशिप तिराहा थाना हाईवे के सामने से मथुरा शहर से होते हुए लक्ष्मीनगर को जाने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रक, बस आदि वाहन टाउनशिप होते हुए गोकुल बैराज से लक्ष्मी नगर को जायेंगे।
-लक्ष्मी नगर से मथुरा शहर होते हुए टाउनशिप, एनएच-19 को जाने वाले सभी भारी वाहन थाना जमुनापार होते हुए गोकुल बैराज से टाउनशिप एचए-19 को जायेंगे।
-भूतेश्वर से डीग गेट होते हुए वृंदावन को जाने वाले (छोटे चार पहिया व ऑटो, ई-रिक्शा, दो पहिया आदि) वाहन गोवर्धन चौराहे से गोकुल रेस्टोरेंट, मसानी चौराहा होते हुए वृंदावन को जायेंगे।
-वृंदावन से मसानी होते हुए भूतेश्वर की ओर आने वाले (छोटे चार पहिया व ऑटो, ई-रिक्शा, दोपहिया आदि) वाहन गोकुल रेस्टोरेन्ट होते हुए गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर को आ सकेंगे।
-भरतपुर गेट से डीग गेट मसानी की ओर जाने वाले दो-पहिया, तीन- पहिया वाहन चौक बाजार से चौक लाल दरवाजा होते हुए जा सकेंगे।
-टैंक चौराहे से स्टेट बैंक चौराहा होते हुए गोवर्धन चौराहे की ओर जाने वाले तीन-पहिया एवं चार पहिया वाहन टैंक चौराहे से टाउनशिप तिराहे से एनएच-19 होते हुए गोवर्धन चौराहे की ओर जा सकेंगे।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading