38.6 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई छापे का मकसद -1शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल-1 को रोकना : संजय सिंह

नई दिल्ली, 19 अगस्त ( आरएनएस) । मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई छापे को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीबीआई छापे का मकसद शराब नीति नहीं बल्कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को रोकना है। दिल्ली और पंजाब की जीत के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता पूरे देश में फैल रही है।‌इसीलिए पीएम को रातभर चिंता रहती है कैसे सीएम केजरीवाल को रोका जाए?‌सीएम अरविंद केजरीवाल के भारत को नंबर 1 राष्ट्र बनाने के मिशन से देशभर से लोग जुड़ रहे हैंपीएम मोदी से अब अब सीएम अरविंद केजरीवाल रुकने वाले नहीं हैं।‌ उन्होंने कहा कि शराब नीति मुद्दा होती तो गुजरात में भाजपा नेताओं द्वारा ज़हरीली शराब बनाने की जांच होती। क्या इनके ख़िलाफ़  सीबीआई, ईडी जांच हुई? अमेरिका का न्यूयॉर्क टाइम्स अख़बार जो मोदी सरकार के बारे में छापता था कि कोरोना से लाखों की मृत्यु हुई। वही अख़बार कल उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की फोटो के साथ केजरीवाल के शिक्षा मॉडल की चर्चा करता है।‌ पीएम मोदी को देश के साथ ख़ुश होना चाहिए की पूरी दुनिया में दिल्ली मॉडल की चर्चा हो रही है। बल्कि वो उल्टा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर सीबीआई रेड करवा रहे हैं। अगर देश में ऐसी छोटी सोच के प्रधानमंत्री हैं जो ‘शिक्षा और स्वास्थ्य’ पर काम ना करने दें तो वो देश को क्या आगे लेकर जाएंगे। संजय सिंह ने  कहा कि आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल तीन बार दिल्ली का चुनाव जीते हैं। दिल्ली में तीन बार भारतीय जनता पार्टी को धूल चटाने का काम किया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीती। दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ रही है। पूरे देश में केजरीवाल का शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल पहुंच रहा है। पूरे देश में केजरीवाल के नाम पर लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। अभी 2 दिन पहले भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने का अभियान शुरू किया। जिसके समर्थन में देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग जुड़ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भी हमें बड़ा समर्थन मिल रहा है।

अन्य ख़बरें

खबर पांच

Newsdesk

ई20 ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ियों के इंश्योरेंस क्लेम खारिज होने का दावा फर्जी :केंद्र

Newsdesk

वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेजों में आधार के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, केंद्र और राज्यों को नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading