32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सुशांत पर सलमान की अपील को सोना महापात्र ने बताया पीआर स्टंट

Sona Mohapatra: Salman’s tweet about Sushant a ‘large hearted’ PR move.

मुंबई, 22 जून | बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर हाल ही में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक ट्वीट कर अपने फैंस से सुशांत के प्रशंसकों व परिवार के साथ खड़े रहने की अपील कीं। अब गायिका सोना महापात्र ने सलमान के इस ट्वीट पर अपनी राय दी है। गायिका ने ट्वीट करते हुए कहा, “पोस्टर बॉय की तरफ से एक बड़े दिल वाला पीआर मूव! बेशक उन्हें ऐसे किसी ट्वीट को करने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई होगी या उन धमकियों के लिए मांफी मांगने का एहसास भी उन्हें नहीं हुआ होगा, जिन्हें उनकी डिजिटल टीम ने इससे पहले दूसरों को डराने या धमकाने के लिए भेजा था। हर बार जब भी वह बुरा फंसते हैं, तो अपने पिता को आगे कर देते हैं।”

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के बाद उनके प्रशंसकों ने बॉलीवुड को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है और इसी के साथ सलमान खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर जैसे कलाकारों पर इंडस्ट्री में अपनी ताकत के दम पर गुटबाजी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। अब इन सभी के बीच सलमान खान ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

अभिनेता ने शनिवार रात एक ट्वीट करते हुए कहा था, “मैं अपने सभी प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे सुशांत के फैन्स के साथ खड़े रहें और उनकी भाषा व कोसने पर न जाएं, बल्कि वे इसके पीछे उनकी भावना को देखें। कृपया उनके परिवार व प्रशंसकों का समर्थन करें और उनके साथ खड़े रहें क्योंकि किसी अपने को खोना बहुत दर्दनाक होता है।”

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading