32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म भाईजान का फर्स्ट लुक किया शेयर

जहां एक तरफ बायकॉट बॉलीवुड जैसे ट्रेंड का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा वहीं दूसरी तरफ सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म भाईजान का फर्स्ट लुक शेयर किया है। बता दें कभी ईद कभी दिवाली फिल्म का नाम बदलकर भाईजान कर दिया गया है और इसका पहली बार धमाकेदार लुक देखने को मिला है। हाल में ही सलमान खान ने टाइगर 3 की शूटिंग पूरी की है और अब वह पूजा हेगड़ के साथ लेह लद्दाख में भाईजान की शूटिंग कर रहे हैं।सलमान खान के भाईजान लुक की बात करें तो वह लेह लद्दाख में सुंदर नजारों के बीच नजर आ रहे हैं। उनकी धमाकेदार बाइक और लुक भी इसमें देखा जा सकता है। वह लंबे बालों, चश्मा लगाए और ग्रीन आउटफिट में दिख रहे हैं।रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान और पूजा हेगड़े अगले 4-5 दिन लेह लद्दाख में अगला शेड्यूल पूरा करेंगे। हाल में ही सलमान खान और पूजा हेगड़े को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। पूजा हेगड़े ने भी शूटिंग को लेकर हिंट सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। बता दें ये पहला मौका है जब सलमान खान और पूजा हेगड़े साथमें स्क्रीन शेयर करेंगे।भाईजान फिल्म को फरहाद सामजी डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों में भाईजान के अलावा टाइगर 3 भी है। जिसकी शूटिंग वह कटरीना कैफ के साथ पूरी कर चुके हैं। टाइगर 3 अगले साल 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading