33.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

संसद भवन में राजीव गांधी को जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

नई दिल्ली 20 Aug. (Rns) । देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, के.सी. वेणुगोपाल, राजीव शुक्ला, जे.पी. अग्रवाल और जे.डी. सीलम के अलावा कई वर्तमान और पूर्व सांसदों ने भी संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी के साथ ही अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

बता दें कि भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने 20 अगस्त, 1993 को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में राजीव गांधी के चित्र का अनावरण किया था।

अन्य ख़बरें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading