31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जॉन अब्राहम ने नई फिल्म तारिक का किया ऐलान, अगले स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज

पिछली कुछ फिल्मों में अभिनेता जॉन अब्राहम का जादू नहीं चल पाया है। इसके बावजूद उनके खाते में एक से बढ़कर एक कई बड़ी फिल्में हैं। अब एक और फिल्म के साथ उनका नाम जुड़ गया है। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने अपनी नई फिल्म तारिक का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म अगले साल 15 अगस्त को दर्शकों के बीच आएगी। उन्होंने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जॉन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की घोषणा करते हुए फैंस को खुशशबरी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, आजादी की तारिक, 15 अगस्त, 2023। तेहरान और बाटला हाउस के बाद बेक माई केक फिल्म्स के साथ तारिक हमारी अगली फिल्म है। यह अच्छी कहानियां सुनाने की आजादी का जश्न मनाने का समय है। साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट के हैशटैग में आजादी का अमृत महोत्सव लिखा है। फिल्म में अभिनय करने के अलावा जॉन इसे को-प्रोड्यूस भी करेंगे। जॉन के अलावा शोभना यादव और संदीप लेजेल इस फिल्म के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। तारिक को रितेश शाह और ललित मराठे ने लिखा है। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अरुण गोपालन को सौंपी गई है। फिल्म की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित होगी। अभी यह नहीं बताया गया है कि फिल्म में जॉन की हीरोइन किसे बनाया जाएगा। अरुण गोपालन जॉन की एक और फिल्म तेहरान का भी निर्देशन कर रहे हैं। देशभक्ति पर आधारित यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस पर सिनेमाघरों में आएगी। उन्होंने इसी साल इस फिल्म की घोषणा की थी। जॉन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान की फिल्म पठान का अहम हिस्सा हैं। इसमें जॉन विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। हिट मलयालम फिल्म अय्यप्पनम कोशियुम की हिंदी रीमेक में भी जॉन दिखेने वाले हैं। ऑरिजनल फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था। जॉन की हाल में आई फिल्म एक विलेन रिटर्न्स फ्लॉप साबित हुई है। ऐसे में बॉलीवुड में उन्हें खुद को साबित करना भी होगा।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading