35.2 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मुंबई पुलिस को मिली आतंकी हमलों की धमकी का बिजनौर कनेक्शन आया सामने

बिजनौर ,26 अगस्त (आरएनएस)। मुंबई की ट्रैफिक पुलिस के वाट्सएप नंबर पर आतंकी हमलों की धमकी देने के मामले के तार बिजनौर से जुड़े हुए पाए गए हैं। वाट्सएप पर आए दस मोबाइल नंबरों में आठ बिजनौर जिले के हैं। मुंबई से मिली जानकारी के बाद यूपी एटीएस ने मोहल्ला काजीपाड़ा के एक युवक से पूछताछ की थी।
26/11 जैसे आतंकवादी हमले की साजिश का किया गया दावा
धमकी के बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस की ओर से दावा किया था कि आरोपित 26/11 के जैसे आतंकवादी हमले की साजिश रच रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की। इस जांच में आठ मोबाइल नंबर बिजनौर और एक मुजफ्फरनगर का निकला। तीन नंबर पहले ही बंद हो चुके हैं। प्रकरण के तार बिजनौर जिले से जुडऩे के बाद जांच एजेंसियों सतर्क हुईं।
एटीएस की टीम बिजनौर पहुंची, युवक से की पूछताछ
सोमवार को पांच सदस्यों की एटीएस टीम बिजनौर पहुंची थी। बताया जाता है कि उन्होंने नगर के काजीपाड़ा के रहने वाले युवक से लगभग तीन घंटे तक शहर कोतवाली में पूछताछ की थी। टीम ने उससे मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी ली। तीन घंटे पूछताछ के बाद एटीएस ने युवक को छोड़ दिया और चली गई। एसपी दिनेश सिंह का कहना है कि उन्हें टीम के आने की जानकारी है, लेकिन  उन्होंने कोई जानकारी साझा नहीं की है।  गौरलतब है कि एटीएस पूर्व में भी जिले में आ चुकी है। स्पीलिंग माड्यूल के लिए भी जिला बदनाम रहा है। कई मामलों में यहां से तार जुड़े पाए जा चुके हैं। मौहल्ला जाटान में हुए ब्लास्ट के बाद जिला देशभर में चर्चित हो गया था। यहां से फंडिंग के आरोप के मामले में भी गिरफ्तारी हो चुकी है। ऐसे में जांच एजेंसियां की यहां पर निगाह रहती है।

अन्य ख़बरें

रविवार को नहीं हुआ कचरा उठान, सड़कों पर फैली गंदगी से गौवंश के स्वास्थ्य पर खतरा

Newsdesk

अगले छह से सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के अनुमान: मौसम विभाग

Newsdesk

गो संरक्षण के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहा उत्तर प्रदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading