37.6 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

गणेश चतुर्थी के अवसर पर हिमेश रेशमिया ने जारी किया गणपति गजानन

गायक हिमेश रेशमिया ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपना नया ट्रैक गणपति गजानन जारी किया। यह गाना हिमेश रेशमिया डिवोशनल का पहला ट्रैक है।गाने के रिलीज के अवसर पर हिमेश ने एक बयान में कहा, हमारे पहले म्यूजिक लेबल ने पहले।5 गानों पर 3 बिलियन व्यूज को पार कर लिया है, जिसमें से सुरूर 2021 एल्बम के पहले 3 गानों ने पूरे यूट्बयू पर 1.5 बिलियन का आकड़ा छुआ और हमारा दूसरा संगीत लेबल जो पिछले महीने लॉन्च किया गया था, असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।गाने को रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया ने कंपोज किया है और हिमेश ने अपनी आवाज दी है। यह पहली बार है जब पिता-पुत्र की जोड़ी ने सहयोग किया है।अपने उत्साह को साझा करते हुए, संगीतकार ने कहा, अब हमारे तीसरे संगीत लेबल के साथ, जो भक्ति संगीत है, हम पिताजी के गीत के साथ लॉन्च कर रहे हैं, जिसे मैंने गाया है। मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि पहला गीत पहले ही दिन 5 मिलियन व्यूज के साथ इतनी अच्छी तरह से स्वीकार किया गया।गाने को सुधाकर शर्मा ने लिखा है और यह यूट्यूब पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।

अन्य ख़बरें

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading