June 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पिता की पांचवीं शादी को रोकने उसके बच्चे पहुंचे विवाह स्थल पर

सीतापुर 01 Sep. (Rns) । यूपी के सीतापुर में 55 वर्षीय शफी अहमद जब अपनी पांचवी शादी करने पहुंचे तो विवाह स्थल पर उनके बच्चे और पत्निओं ने आकर हंगामा कर दिया। मंगलवार की रात अहमद की पांचवीं शादी को उसके सात बच्चों और उनकी मांओं ने रोक दिया। इन लोगों ने विवाह स्थल में घुसकर हंगामा किया।

जब बच्चों ने दुल्हन के परिवार वालों को अपनी पहचान बताई, तो बहस छिड़ गई, जिसके बाद दोनों ओर से लात घूंसे चलने लगे।

मौके पर बड़ी संख्या में जमा हुए लोगों ने दूल्हे की पिटाई कर दी, फिर दूल्हा विवाह स्थल से भाग गया।

कोतवाली थाने के निरीक्षक तेज प्रकाश सिंह ने कहा, ”दूल्हे के बच्चों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद हम मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।”

बच्चों ने कहा कि, उनके पिता ने उन्हें मासिक खर्च के लिए पैसे देना बंद कर दिया था और जब उन्हें उनकी पांचवीं शादी के बारे में पता चला, तो उन्होंने कार्रवाई करने का फैसला किया।

अन्य ख़बरें

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर हादसे में 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख, बोले- परिवारों की मदद की हो रही हर कोशिश

Newsdesk

चक्रवात और आपात स्थितियों के लिए तटरक्षक बल पूरी तरह तैयार, समुद्र में बहकर आए मलबे पर नजर

Newsdesk

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading