29.9 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सुस्त शुरुआत के बाद दौड़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स फिर 59000 के पार, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार

दिल्ली ,05 सितंबर । शेयर बाजार की शुरुआत आज सुस्त हुई है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज यानी शुक्रवार को महज 10 अंकों के फायदे के साथ 58814 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी की शुरुआत भी हरे निशान के साथ हुई। हालांकि सुबह सवा नौ बजे मार्के खुलने के चंद मिनट बाद ही शेयर बाजार की सुस्ती दूर हो गई और सेंसेक्स 59,089.69 के स्तर पर पहुंच गया।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 196 अंकों की बढ़त के साथ 58999 के स्तर पर था। जबकि, निफ्टी 52 अंकों के फायदे के साथ 17591 के स्तर पर। निफ्टी टॉप गेनर में आज शुरुआती कारोबार में एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, हिन्डाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील और इंडसइंड बैंक जैसे स्टॉक थे। जबकि, टॉप लूजर में अपोलो टायर्स, दिविस लैब, डॉक्टर रेड्डी, नेस्ले और बजाज ऑटो के शेयर थे। बता दें पिछले सप्ताह सेंसेक्स 30.54 अंक या 0.05 फीसद टूट गया था, जबकि निफ्टी 19.45 अंक या 0.11 फीसद गिर गया। जबकि, अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। डाऊ जोंस 1.07 फीसद या 337.98 अंक टूटकर 31318 के स्तर पर आ गया। जबकि, पिछले 5 कारोाबरी दिन में यह 869 अंक या 2.70 फीसद टूटा है। वहीं, नैस्डडैक कंपोजिट भी शु्क्रवार को 154 अंक या 1.31 फीसद टूटकर 11630 के स्तर पर बंद हुआ और एसएंडपी भी 1.07 फीसद लुढ़क कर 3924 के स्तर पर बंद हुआ।

अन्य ख़बरें

‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ भविष्य के भारत के लिए तैयार कर रही मजबूत वर्कफोर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण और व्यापार में सुगमता के लिए मजबूत परीक्षण अवसंरचना अत्यंत महत्वपूर्ण है: प्रल्हाद जोशी

Newsdesk

आंध्र प्रदेश का वार्षिक ऋण लक्ष्य 8.10 लाख करोड़ रुपए तय, कृषि और एमएसएमई क्षेत्र पर जोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading