31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सनी देओल की चुप का ट्रेलर जारी, सस्पेंस-थ्रिलर से भरी है कहानी

आर बाल्की काफी समय से अपनी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इसका शीर्षक चुप रखा गया है। इस फिल्म में सनी देओल, दुलकर सलमान, पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी जैसे सितारे नजर आएंगे। इसका लेखन और निर्देशन बाल्की ने ही किया है। अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर को शुरुआती तौर पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसमें रोमांच और ट्विस्ट भरा हुआ है। एक मिनट 58 सेकेंड का यह ट्रेलर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसकी कहानी एक सीरियल किलर पर आधारित है, जो फिल्मों के जरिए अपने टारगेट को ढूंढता है। फिर उसे अपने स्टाइल में ही मौत के घाट उतारता है। यह सीरियल किलर जिसका भी कत्ल करता है, उसके शरीर पर स्टार रेटिंग का मार्क छोड़ जाता है। इसमें बॉलीवुड के क्रिटिक्स को निशाना बनाया जा रहा है। सनी उस सीरियल किलर का पीछा करते दिखे हैं। ट्रेलर में सीरियल किलर की भूमिका से रहस्य नहीं उठाया गया है। इनवेस्टिगेशन ऑफिसर के किरदार में सनी खूब जमे हैं। पूजा, दुलकर और श्रेया के किरदार के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इन तीनों ने अपनी उपस्थिति का एहसास जरूर कराया। इस फिल्म को लेकर अभिनेता सनी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा, मैंने अपने करियर में अलग-अलग फिल्में की हैं। हालांकि, यह भूमिका वास्तव में इसकी कहानी को पूरी तरह से प्रभावित करती है। ऐसा लगता है कि आप किसी के आंतरिक कामकाज को देख रहे हैं। जो किरदार मैं निभा रहा हूं, वह विशेष रूप से अनूठा है, इसलिए यह मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था। अमिताभ बच्चन फिल्म से म्यूजिक कंपोजर के रूप में अपना डेब्यू करेंगे। बाल्की ने इस संबंध में खुलासा किया था। यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 23 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। जुलाई में फिल्म का पहला टीजर दिग्गज अभिनेता गुरुदत्त के जन्मदिवस के मौके पर जारी हुआ था। टीजर में दुलकर के किरदार को गुरुदत्त के प्रशंसक के रूप में दिखाया गया था। इसका हालिया टीजर भी मजेदार था।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading